Monday, February 2, 2026
HomePush NotificationT20 Word Cup 2026 : BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला बोले- भारत-पाक मैच...

T20 Word Cup 2026 : BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला बोले- भारत-पाक मैच के बहिष्कार पर पाकिस्तान को चेतावनी देकर आईसीसी ने सही किया

T20 Word Cup 2026 : नई दिल्ली। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को कहा कि टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच के बहिष्कार के गंभीर परिणाम की पाकिस्तान को चेतावनी देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सही किया। पाकिस्तान के फैसले की जानकारी आधिकारिक सरकारी बयान के मार्फत मिली जिसे टूर्नामेंट से बांग्लादेश को बाहर किये जाने के राजनीतिक विरोध के रूप में देखा जा रहा है। आईसीसी ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश के मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में कराने से इनकार किया था। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेता दिया है कि इस मैच के बहिष्कार के गंभीर परिणाम हो सकते हैं और यह फैसला खेल के हित में नहीं है।

शुक्ला ने पत्रकारों से कहा, आईसीसी ने इस मामले पर बड़ा बयान दे दिया है । इसमें खेल भावना की अहमियत को बताया गया है। हम आईसीसी से सहमत हैं। जब तक आईसीसी से बात नहीं हो जाती, बीसीसीआई कोई बयान नहीं देगा। विवाद की शुरूआत बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से बाहर करने के फैसले के बाद हुई । इसके बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत आने से इनकार कर दिया। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा ,‘‘ यह शर्मनाक है कि दोनों तरफ खेल का राजनीतिकरण हो रहा है । मुझे नहीं लगता कि मुस्ताफिजुर का कोलकाता में खेलने का करार रद्द किया जाना चाहिये था। यह राजनीति का दुर्भाग्यपूर्ण दखल है।’’

थरूर ने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि बांग्लादेश की प्रतिक्रिया अतिरंजित थी, लेकिन यह उसी बात का नतीजा भी है और पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ अपनी एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहा है। यह पूरी बात नियंत्रण से बाहर होती जा रही है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि सभी संबंधित पक्षों को तुरंत एक दूसरे से संपर्क करना चाहिये जिसके लिये आईसीसी मंच हो सकता है । इस बकवास को यहीं खत्म करें । हमेशा ऐसा नहीं चल सकता।’’ भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होने पर मेजबान प्रसारक को 200 से 250 करोड़ रूपये का नुकसान हो सकता है चूंकि इसके बीच 10 सेकंड के विज्ञापन की दर 40 लाख रूपये तक है।

वॉकओवर मिलने पर भारत को पूरे अंक मिलेंगे जबकि आईसीसी पीसीबी पर वित्तीय दंड लगा सकता है । वॉकओवर के लिये विरोधी टीम को टॉस के समय मैदान पर मौजूद होना जरूरी है । इसलिये भारतीय टीम श्रीलंका जायेगी और टॉस के समय सूर्यकुमार यादव मौजूद होंगे । पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा के नहीं आने पर मैच रैफरी भारत को वॉकओवर और दो अंक देंगे ।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular