Wednesday, March 18, 2026
HomePush NotificationFBI Most Wanted List 2026 : एफबीआई ने भारतीय भगोड़े समेत 10...

FBI Most Wanted List 2026 : एफबीआई ने भारतीय भगोड़े समेत 10 सर्वाधिक वांछित अपराधियों पर घोषित इनाम राशि को चार गुना बढ़ाया

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने अपने 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों पर इनाम बढ़ाकर 10 लाख डॉलर कर दिया है। इस सूची में भारतीय भगोड़ा भद्रेशकुमार पटेल भी शामिल है, जो 2015 से हत्या के मामले में फरार है।

FBI Most Wanted List 2026 : वाशिंगटन। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने 10 सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में शामिल भगोड़ों के बारे में सूचना देने वालों के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 10 लाख अमेरिकी डॉलर कर दी है। इस सूची में 11 साल पुराने हत्या के मामले में फरार एक भारतीय नागरिक भी शामिल है और इसमें पहली बार किसी साइबर अपराधी को भी शामिल किया गया है। एफबीआई के आपराधिक प्रभाग के सहायक निदेशक हीथ आर. जानके ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 10 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों की सूची में फरार हुए तीन आरोपियों ने नामों को पिछले सप्ताह जोड़ा गया था और सूचीबद्ध किए जाने के तुरंत बाद उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्नी का मर्डर कर भागा भारतीय, 10 लाख डॉलर का इनाम

भारतीय नागरिक भद्रेशकुमार चेतनभाई पटेल 12 अप्रैल, 2015 को मैरीलैंड के हैनोवर में डोनट की दुकान में अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद से फरार है और उसे आखिरी बार न्यू जर्सी के नेवार्क में देखा गया था। एफबीआई ने कहा कि भद्रेशकुमार पटेल की उम्र अब करीब 35 साल होगी और उसे ‘‘हथियारबंद तथा बेहद खतरनाक’’ माना जाना चाहिए।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पटेल 2017 से शीर्ष 10 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों की सूची में है और वह मौजूदा सूची में सबसे लंबे समय से शामिल आरोपी है। जानके ने बताया कि सैमुअल रामिरेज जूनियर, ट्रुंग डुक लू और अनिबल अगुइरे को 10 सबसे वांछित लोगों की सूची में पिछले सप्ताह शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि रामिरेज को सूची में शामिल किए जाने के तुरंत बाद समुदाय के सदस्यों से मिली सूचना के आधार पर मेक्सिको में गिरफ्तार कर लिया गया था।

जानके ने मंगलवार को कहा, ‘‘एफबीआई मौजूदा शीर्ष 10 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों में से प्रत्येक पर घोषित मानक इनाम राशि बढ़ाकर 10 लाख अमेरिकी डॉलर तक कर रहा है।’’ इससे पहले यह राशि 2,50,000 अमेरिकी डॉलर थी। एफबीआई अधिकारी ने कहा कि अगुइरे 10 सर्वाधिक वांछित भगोड़ों की सूची में शामिल किया जाने वाला पहला ऐसा आरोपी है जिस पर लगाए गए आरोप साइबर धोखाधड़ी से जुड़े हैं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular