Tuesday, November 10, 2026
HomeIndiaIndia Pakistan War: पाकिस्तान की नापाक हरकत का BSF ने दिया मुंहतोड़...

India Pakistan War: पाकिस्तान की नापाक हरकत का BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब, सियालकोट के लूनी में आतंकी लॉन्च पैड को किया ध्वस्त, देखें Video

India pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच BSF ने जम्मू सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सियालकोट के लूनी में एक आतंकी लॉन्च पैड को ध्वस्त कर दिया।

India Pakistan Conflict: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के जवाब में जम्मू में अखनूर के सामने पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में स्थित एक आतंकवादी ठिकाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. बीएसएफ ने शनिवार को यह जानकारी दी.

सियालकोट में आतंकवादी ठिकाने को किया तबाह

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह आतंकवादी ठिकाना पाकिस्तान में सियालकोट जिले के लूनी में था. पाकिस्तान ने शुक्रवार रात 9 बजे से जम्मू सेक्टर में BSF चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू की जिसके बाद लूनी में आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया गया.

BSF प्रवक्ता ने दी ये जानकारी

प्रवक्ता ने बताया कि BSF ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा. बीएसएफ ने अखनूर क्षेत्र के सामने सियालकोट जिले के लूनी में स्थित आतंकवादी ठिकाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. प्रवक्ता ने कहा, ‘भारत की संप्रभुता की रक्षा का हमारा संकल्प अडिग है.’

इसे भी पढ़ें: India Pakistan Conflict:भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब के पठानकोट में विस्फोट जैसी आवाजें सुनी गईं

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image