Thursday, March 5, 2026
HomeतेलंगानाTelangana : हैदराबाद में नामपल्ली के अपार्टमेंट में भीषण आग में 9...

Telangana : हैदराबाद में नामपल्ली के अपार्टमेंट में भीषण आग में 9 लोगों की मौत, जान बचाने को मौका तक नहीं मिला

तेलंगाना। हैदराबाद में सोमवार को एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से वहां रहने वाले 9 नागरिकों की मौत हो गई। आग बिल्डिंग में स्थित एक गोदाम में लगी। यह आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोगों को इससे निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर के गोदाम में कई केमिकल्स रखे थे। इस दौरान एक कार की रिपेयरिंग भी चल रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया कि यहां एक स्पार्क से केमिकल्स ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग पूरे कमरे से होते हुए अपार्टमेंट में फैल गई। इसी की चपेट में आकर 9 लोगों की जान चली गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के जो वीडियो सामने आए हैं, उनमें दमकलकर्मियों को खिड़की पर सीढ़ियां लगाकर बिल्डिंग में फंसी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालते देखा जा सकता है। 
 

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular