Tuesday, March 17, 2026
Homeताजा खबरतेलंगाना विधानसभा चुनाव: तेलंगाना में शाम छह बजे तक हुई 63.94 फीसदी...

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: तेलंगाना में शाम छह बजे तक हुई 63.94 फीसदी वोटिंग

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 लाइव अपडेट: तेलंगाना विधानसभा के 119 सदस्यों को चुनने के लिए मतदान चल रहा है, गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतार में लगे हुए हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को हो रहे मतदान में शाम 6 बजे तक 63.94% प्रतिशत लोगों ने वोट डाला

तेलंगाना में मौजूदा मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच त्रिकोणीय लड़ाई देखी जा रही है।

 बीआरएस लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस उससे सत्ता छीनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। सत्ता तक पहुंचने के लिए बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है.बीआरएस ने सभी 119 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. सीट-बंटवारे के समझौते के अनुसार, भाजपा और जन सेना क्रमशः 111 और 8 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि कांग्रेस ने अपने सहयोगी सीपीआई (एम) को एक सीट दी है।

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने शहर में नौ क्षेत्रों में उम्मीदवार खड़े किए हैं।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular