Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरतेलंगाना विधानसभा चुनाव : भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे अमित...

तेलंगाना विधानसभा चुनाव : भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे अमित शाह, बताएंगे प्रदेश को अपना Vision

हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तेलंगाना यात्रा के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे। घोषणा पत्र जारी करने के बाद शाह गडवाल, नलगोंडा और वारंगल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने कहा, ”अमित शाह दोपहर से पहले घोषणा पत्र जारी करने के बाद रैलियों के लिए रवाना हो जाएंगे।” तीन नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान तेज करने की उम्मीद है और आने वाले दिनों में कई केंद्रीय मंत्री रैलियों में भाग लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी. किशन रेड्डी ने पहले कहा था कि राज्य इकाई ने पार्टी आलाकमान से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य में चार रैलियों को संबोधित करें और हम प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

सत्तारूढ़ बीआरएस और कांग्रेस पहले ही अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular