नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में से एक, शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि शाहनवाज के आतंकवादी संगठन ISIS के साथ कथित संबंध हैं।

शाहनवाज पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था और दिल्ली में रह रहा था। उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

एक अधिकारी ने बताया कि पेशे से इंजीनियर शाहनवाज को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि ISIS मॉड्यूल से जुड़े और हिरासत में लिए गए 4-5 अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि शाहनवाज के शरीर पर कुछ रासायनिक पदार्थ पाया गया और इस पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने IED बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।