Monday, March 30, 2026
HomePush NotificationSuryakumar Yadav Impact Sub : सूर्यकुमार यादव को ‘इंपैक्ट सब’ बनाने पर...

Suryakumar Yadav Impact Sub : सूर्यकुमार यादव को ‘इंपैक्ट सब’ बनाने पर बोले कोच महेला जयवर्धने, कहा- इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला IPL

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि सूर्यकुमार यादव को मामूली जकड़न के कारण पहले मैच में ‘इंपैक्ट सब’ के रूप में उतारा गया और इसमें कोई विवाद नहीं है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी को अतिरिक्त आराम देने के लिए यह फैसला लिया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार ने 8 गेंद में 16 रन बनाए। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की शानदार पारियों से मुंबई ने 221 रन का लक्ष्य छह विकेट से हासिल किया।

Suryakumar Yadav Impact Sub : मुंबई। मुंबई इंडियंस (MI) के मुख्य कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम के पहले आईपीएल मैच में चोट के कारण ‘इंपैक्ट सब’ के तौर पर इस्तेमाल किया गया और इसमें कोई गैर जरूरी कहानी बनाने की जरूरत नहीं है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार ने फील्डिंग नहीं की और आठ गेंद में 16 रन बनाये । मुंबई ने केकेआर को छह विकेट से हराया।

Surykumar yadav : Jago India Jago

सूर्यकुमार यादव को ‘इंपैक्ट सब’ के तौर पर इस्तेमाल किया जायेगा : जयवर्धने

मैच के बाद जयवर्धने से पूछा गया कि पिछले सत्र में भारत और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बाद क्या अब सूर्यकुमार यादव को ‘इंपैक्ट सब’ के तौर पर इस्तेमाल किया जायेगा, इस पर उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि कोई अवांछित कहानी नहीं बनाई जायेगी। टीम खुश है । उसे अतिरिक्त ब्रेक दिया गया था जो वह चाहता था ।’’ उन्होंने कहा, उसे मामूली सी जकड़न है और वह फील्डिंग वगैरह कर रहा था। मुझे पता है कि अगले मैच में पांच दिन का समय है तो उसे अतिरिक्त समय देना चाहता था । वह तीन चार ओवर फील्डिंग के लिये तत्पर था लेकिन मैने मना किया।

जयवर्धने ने कहा, इसलिये प्लीज कोई कहानियां मत बनाइये । मैने कहा कि एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया था। ये काफी अनमोल खिलाड़ी हैं और ये फैसले सोच समझकर लिये जाते हैं । उन्होंने खुशी जताई कि आखिरकार मुंबई इंडियंस ने पहला मैच हारने का सिलसिला तोड़ा। रोहित (78) और रियान रिकेलटन (81) की पारियों के दम पर मुंबई ने 221 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया।

कोच ने कहा ,‘‘ यह बल्लेबाजी के लिये अच्छा विकेट था। मुझे लगा कि 220 रन का स्कोर ज्यादा था और हमने 20 रन फालतू दिये लेकिन जिस तरह से रोहित और रियान ने बल्लेबाजी की, देखकर बहुत अच्छा लगा।’’

य़े भी पढ़ें: LPG Gas संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, PDS नियमों में दी ढील

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular