Monday, March 16, 2026
HomeजयपुरNew CS of Rajasthan : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत बने राजस्थान...

New CS of Rajasthan : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधांश पंत बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव, भजनलाल सरकार के साथ करेंगे प्रदेश का विकास

जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी सुधांश पंत को रविवार को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। मुख्य सचिव पद से वरिष्ठ नौकरशाह उषा शर्मा के रविवार को सेवानिवृत्त होने के बाद कार्मिक विभाग ने उनकी (पंत की) नियुक्ति के आदेश जारी किये। पंत अपने इस पद के साथ-साथ राजस्थान राज्य खान एवं खनिज निगम लिमिटेड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार आगामी आदेश संभालेंगे।

सन् 1991 बैच के आईएएस अधिकारी, पंत दिसंबर 2022 से दिल्ली में थे। वह वर्तमान में दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के सचिव थे। केंद्र ने कल उन्हें कार्यभार से मुक्त कर दिया था जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि वह राज्य के अगले मुख्य सचिव होंगे।

कांग्रेस सरकार के दौरान मतभेदों के चलते पंत ने केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया था। डेढ़ साल के भीतर उनका चार बार तबादला किया गया था। उनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री है। वह अपने शानदार करियर के दौरान विभिन्न विभागों के सचिव के रूप में कार्यभार संभालने के अलावा जैसलमेर, झुंझुनू, भीलवाड़ा और जयपुर में जिला कलेक्टर के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।

कार्मिक विभाग ने एक अन्य आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के कई अधिकारियों को पदोन्नत किया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्रेया गुहा को सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में पदोन्नत किया गया, आनंद कुमार को अन्य प्रभार के अलावा गृह और जेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में पदोन्नत किया गया।

नवनियुक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ शिष्टाचार भेंट की। अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव उषा शर्मा भी उपस्थित रही।

बाद में मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि ‘‘वीर भूमि राजस्थान के नये मुख्य सचिव सुधांश पंत जी के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके दीर्घकालिक प्रशासनिक अनुभव का लाभ राज्य को प्राप्त होगा और प्रदेश उन्नति के नए सोपानों को स्पर्श करेगा।’’

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular