Wednesday, March 4, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Update Today : पश्चिम एशिया संकट से शेयर बाजारों में...

Share Market Update Today : पश्चिम एशिया संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,123 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपए

Share Market Update Today : मुंबई। पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज होने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के बीच बुधवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 1.55 प्रतिशत तक टूट गए। लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज करते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह एक समय 1,795.65 अंक या 2.23 प्रतिशत तक लुढ़ककर 78,443.20 के निचले स्तर पर आ गया था। हालांकि, सत्र के दूसरे भाग में कुछ नुकसान की भरपाई हुई।

इन शेयरों में आई गिरावट

इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत गिरकर 24,480.50 पर बंद हुआ। यह पिछले छह महीनों का सबसे निचला बंद स्तर है। दिन के दौरान निफ्टी 560.3 अंक या 2.25 प्रतिशत गिरकर 24,305.40 पर आ गया था। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील सबसे अधिक 6.76 प्रतिशत टूटा। इसके बाद लार्सन एंड टुब्रो (4.53 प्रतिशत) का स्थान रहा। बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक में भी उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंफोसिस और टेक महिंद्रा लाभ में रहे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.08 प्रतिशत उछलकर 83.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट रही। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक 12 प्रतिशत तक टूट गया। जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, यूरोपीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे।

सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3,295.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 8,593.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। होली के उपलक्ष्य में मंगलवार को बाजार बंद थे।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular