Thursday, March 5, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, शुरुआती कारोबार में Sensex...

Stock Market Today: शेयर बाजार में लौटी रौनक, शुरुआती कारोबार में Sensex 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,651 पर

Share Market Update: पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण पिछले कुछ सत्रों में भारी गिरावट का सामना करने के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। इस दौरान वैश्विक बाजारों में सुधार से घरेलू शेयर बाजारों में भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई. BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 550.27 अंक उछलकर 79,666.46 पर पहुंच गया. दूसरी ओर NSE Nifty 171.45 अंक चढ़कर 24,651.95 पर था.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा और नुकसान

सेंसेक्स के शेयरों में अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील और लार्सन एंड टुब्रो में उल्लेखनीय बढ़त हुई। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स लाल निशान में थे.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.86 प्रतिशत उछलकर 83.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 8,752.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,068.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

गौरतलब है कि बुधवार को सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,480.50 पर रहा था।

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत इन नेताओं को मिला टिकट

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular