Wednesday, March 18, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Update News : शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी,...

Share Market Update News : शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 633 अंक चढ़ा, इन स्टॉक में आई भयंकर तेजी

बीएसई सेंसेक्स 633 अंक 76,704 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 197 अंक बढ़ा। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों की बढ़ोतरी से सब्जियों का भरोसा बढ़ा, वहीं आईटी रिकवरी में खरीदारी से बाजार को मजबूत सहारा मिला और लगातार तीसरे दिन तेजी से बनी रही।

Share Market Update News : मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बुधवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 633 अंक चढ़ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 197 अंक के लाभ में रहा। कच्चे तेल के दाम में हल्की नरमी और दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में मजबूत रुख से बाजार में तेजी रही। कारोबारियों के अनुसार, आईटी शेयरों में लिवाली से भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 633.29 अंक यानी 0.83 प्रतिशत बढ़कर 76,704.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 929.38 अंक तक चढ़ गया था। इसी प्रकार, पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 196.65 अंक यानी 0.83 प्रतिशत बढ़कर 23,777.80 अंक पर बंद हुआ।

इन कंपनियों के शेयरों में भयंकर तेजी

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इटर्नल, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत टूटकर 103.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी पांच प्रतिशत और जापान का निक्की 2.87 प्रतिशत मजबूत हुए। चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘हाल की बिकवाली के बाद निचले स्तर पर लिवाली के समर्थन से घरेलू बाजारों में तेजी बनी रही। सौदों को पूरा करने और निचले स्तर पर लिवाली से तेजी चौतरफा रही। आईटी, रियल एस्टेट और वाहन क्षेत्रों की अगुवाई में मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मजबूती देखी गई।’’ शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 4,741.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,225.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 567.99 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी में 172.35 अंक की तेजी रही थी।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular