Wednesday, March 4, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Crash: सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, कच्चे तेल की...

Stock Market Crash: सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक तनाव का असर

Stock Market Crash: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

Stock Market Crash: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निवेशकों की धारणा प्रभावित होने के कारण 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,758.22 अंक या 2.19 प्रतिशत गिरकर 78,480.63 पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 530.85 अंक या 2.13 प्रतिशत टूटकर 24,334.85 पर कारोबार करता नजर आया।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। दूसरी ओर इंफोसिस, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) बढ़त बनाने वाले शेयरों में शामिल रहे।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत बढ़कर 82.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जिसका असर बाजार की धारणा पर पड़ा।

एफआईआई और डीआईआई का निवेश रुख

शेयर बाजार के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,295.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 8,593.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार को कुछ सहारा मिला।

होली के कारण बंद था बाजार

आपको बता दें कि होली के उपलक्ष्य में मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहे थे और बुधवार को बाजार खुलते ही गिरावट का माहौल देखने को मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular