Friday, October 3, 2025
HomeBiharVoter Rights Yatra : स्टालिन, हेमंत सोरेन और प्रियंका गांधी बिहार में...

Voter Rights Yatra : स्टालिन, हेमंत सोरेन और प्रियंका गांधी बिहार में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में भाग लेंगे

कांग्रेस ने घोषणा की है कि 'वोट चोरी' के खिलाफ बिहार में जारी राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' में तमिलनाडु, झारखंड, तेलंगाना, हिमाचल और कर्नाटक के मुख्यमंत्री व प्रियंका गांधी सहित कई विपक्षी नेता शामिल होंगे। कांग्रेस ने इसे ऐतिहासिक आंदोलन बताया है जो पूरे भारत का ध्यान खींच रहा है।

Voter Rights Yatra : नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा चुनावी राज्य बिहार में राहुल गांधी की अगुवाई में जारी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में भाग लेंगे।कांग्रेस ने दावा किया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यह यात्रा एक ‘ऐतिहासिक आंदोलन’ बन गई है। विपक्षी पार्टी ने यह भी घोषणा की कि तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के उसके मुख्यमंत्री भी इस यात्रा में भाग लेंगे।

कांग्रेस का दावा- ‘वोट चोरी’ एक ऐतिहासिक आंदोलन

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, चूंकि वोटर अधिकार यात्रा ‘वोट चोरी’ के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत के लोगों को आकर्षित कर रही है, इसलिए आने वाले सप्ताह में ‘इंडिया’ गठबंधन और कांग्रेस के प्रमुख नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने विभिन्न समय पर यात्रा में शामिल होने वाले कई नेताओं का कार्यक्रम भी साझा किया।

वेणुगोपाल ने कहा, वोटर अधिकार यात्रा में 26-27 अगस्त को प्रियंका गांधी; 27 अगस्त को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन; 29 अगस्त को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया; 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि आने वाले दिनों में, सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होंगे तथा यात्रा को और मजबूती प्रदान करेंगे।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular