Thursday, October 3, 2024
HomeCrime Newsपंजाब में खिलाड़ी को मारी गोली, चुनाव नहीं लड़ने की दी चेतावनी...

पंजाब में खिलाड़ी को मारी गोली, चुनाव नहीं लड़ने की दी चेतावनी…

चंडीगढ़। पंजाब के मोगा जिले में सोमवार को 2 हथियाबंद लोगों ने एक कबड्डी खिलाड़ी को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद हरविन्दर सिंह (32) को लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार सुबह की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार 2 नकाबपोश व्यक्ति गोलियां चलाते दिख रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि 2 हमलावर मोटरसाइकिल पर आये और घर के दरवाजे पर खड़ी सिंह की मां से बात करने लगे। जैसे ही सिंह बाहर आए, एक हमलावर ने उनके पैर में गोली मार दी और फरार हो गये।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि विदेश में रहने वाले एक व्यक्ति ने सिंह को डराने और आगामी पंचायत चुनाव नहीं लड़ने की चेतावनी देने के लिए दोनों हमलावरों को उनके घर भेजा था।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments