Sunday, April 12, 2026
Homechunavi halchal'SIR देश का सबसे बड़ा घोटाला', CM ममता बनर्जी ने लगाया आरोप,...

‘SIR देश का सबसे बड़ा घोटाला’, CM ममता बनर्जी ने लगाया आरोप, मोदी सरकार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देती है और बाद में वादे भूल जाती है. उन्होंने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया और चेतावनी दी कि भाजपा के सत्ता में आने पर जनता को नुकसान होगा।

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देती है. साथ ही मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को हाल के दिनों में ‘देश का सबसे बड़ा घोटाला’ बताया.

‘BJP चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देती है’

बनर्जी ने पूर्वी बर्धमान जिले के खंडघोष में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि अगर भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तो वह वहां की जनता से सब कुछ छीन लेगी. उन्होंने कहा-‘BJP चुनाव से पहले मतदाताओं को रिश्वत देती है. लेकिन मतदान समाप्त होते ही वे अपने वादे भूल जाते हैं. बिहार चुनाव में यही देखने को मिला था.’

चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ करने के आरोप

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए मतदान प्रक्रिया में हेरफेर करने की कोशिश करेगी. उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और मतदान मशीन पर नजर रखने का आग्रह किया. बनर्जी ने कहा, ‘मतदान मशीन के प्रति सतर्क रहें. भाजपा ने धीमी गति से मतदान और धीमी मतगणना की योजना बनाई है. उनकी सभी योजनाओं को विफल करें.’

‘भाजपा सरकार 2026 में गिर जाएगी’

ममता बनर्जी ने कहा-‘SIR हाल के समय में देश का सबसे बड़ा घोटाला है, और भविष्यवाणी की कि केंद्र में भाजपा सरकार 2026 में गिर जाएगी. उन्होंने कहा, ‘पूरी दुनिया जानती है कि आपकी सरकार 2026 में गिर जाएगी. तब हम आपकी सरकार द्वारा लाए गए सभी जनविरोधी कानूनों को रद्द कर देंगे.’

ये भी पढ़ें: ‘TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए’, सिलीगुड़ी में गरजे पीएम मोदी, बोले- इस बार टीएमसी का बंगाल से जाना तय


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular