Saturday, March 7, 2026
HomePush NotificationSikar Earthquake: सीकर में सुबह भूकंप के हल्के झटके, 3.5 तीव्रता का...

Sikar Earthquake: सीकर में सुबह भूकंप के हल्के झटके, 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज

राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होने के बाद कुछ देर के लिए लोगों में हल्की दहशत का माहौल बन गया।

Sikar Earthquake: राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होने के बाद कुछ देर के लिए लोगों में हल्की दहशत का माहौल बन गया।

सुबह 6:32 बजे दर्ज हुआ भूकंप

जयपुर। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सीकर में शनिवार सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है।

रानोली और आसपास के इलाकों में महसूस हुए झटके

स्थानीय लोगों के अनुसार सीकर के रानोली और आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

लोगों में कुछ देर रही हलचल

सुबह के समय अचानक झटके महसूस होने के कारण कई लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular