O Romeo box office collection : नई दिल्ली। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) अभिनीत फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) ने विश्व भर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हुई और ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले साजिद नाडियाडवाला द्वारा इसका निर्माण किया गया। इस फिल्म में अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म के एक पोस्टर के साथ एक पोस्ट के जरिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर फिल्म ने 100.10 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 76.60 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कहानी मुंबई के गैंगस्टर हसीन उस्तरा (शाहिद कपूर) की अफशा (तृप्ति डिमरी) नाम की महिला से प्रेम संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है।

‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर लहराया परचम
ओ ‘रोमियो’ शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ बनकर उभरी है, जिसने अपने पहले वीकेंड में 47 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि, शाहिद की पिछली फिल्मों ने भी अच्छी ओपनिंग की थी। जहां 2024 में आई ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने ओपनिंग वीकेंड में 27.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, तो वहीं ‘देवा’ ने अपने पहले तीन दिनों में 19.15 करोड़ रुपये कमाए थे. ‘ओ रोमियो’ ने 13 फरवरी को रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर पहले तीन दिनों में करीब 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था, पर इसके बाद कमाई में लगातार गिरावट देखी गई।




