Telangana Crime News: तेलंगाना के महबूबाबाद कस्बे में विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज एक व्यक्ति ने मंगलवार को 28 वर्षीय विवाहिता पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।
अवैध संबंध और शक बना वजह
पुलिस के अनुसार, आरोपी एक दुकान संचालक है और उसका महिला से कथित अवैध संबंध था। उसे संदेह था कि महिला किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में है और उसे अनदेखा कर रही है। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
घर में अकेली पाकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को घर में अकेला पाकर उस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। घटना के दौरान वह खुद महिला से लिपट गया, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए।
90 प्रतिशत झुलसी महिला
दोनों को पहले महबूबाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वारंगल के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक महिला करीब 90 प्रतिशत झुलस गई है, जबकि आरोपी लगभग 75 प्रतिशत तक जल गया है।
मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है।




