Saturday, July 6, 2024
Homechunavi halchalLok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने दिल्ली और पंजाब के लिए...

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने दिल्ली और पंजाब के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक किए,सचिन पायलट,हरीश चौधरी सहित ये नाम शामिल,जानें

नई दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी महासचिव सचिन पायलट को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया.इस सीट से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

दिल्ली की इन सीटों पर किए पर्यवेक्षक नियुक्त

पार्टी ने उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट के लिए चौधरी बीरेंद्र सिंह और चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सीपी जोशी को AICC पर्यवेक्षक नियुक्त किया.कांग्रेस नेता उदित राज जहां उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं पार्टी नेता जेपी अग्रवाल चांदनी चौक से चुनाव मैदान में हैं.

पंजाब के लिए हरीश चौधरी को बनाया पर्यवेक्षक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में AICC के विशेष पर्यवेक्षक के रूप में हरीश चौधरी की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments