Russia Plane Crash : रूस के सुदूर पूर्व में 50 लोगों को ले जा रहे एक विमान का मलबा मिला है। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि विमान का ‘जलता हुआ मलबा’ मिला है। हालांकि मंत्रालय ने इसके अलावा कोई जानकारी नहीं दी।
क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ओरलोव ने बताया कि एएन-24 यात्री विमान में पांच बच्चों समेत 44 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। विमान रूस-चीन सीमा पर स्थित ब्लागोवेशचेंस्क शहर से टिंडा शहर जा रहा था। साइबेरिया की अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित यह विमान टिंडा हवाई अड्डे से कई मील दूर राडार से गायब हो गया था और हवाई यातायात नियंत्रकों से इसका संपर्क टूट गया था।
An-24 crash site in Russia's Far East seen from helicopter — social media footage
— RT (@RT_com) July 24, 2025
49 on board, including 5 children and 6 crew — no survivors reported
Malfunction or human error considered as possible causes https://t.co/pLMgFY7kBG pic.twitter.com/rU5VWLOnXH
लैंडिंग से पहले असामान्य रूप से उड़ रहा था विमान
रिपोर्टों के मुताबिक, दुर्घटना से ठीक पहले चश्मदीदों के वीडियो में An-24 विमान को लैंडिंग से पहले चक्कर लगाते हुए और असामान्य रूप से नीचे उड़ते हुए देखा गया था। साइबेरिया स्थित अंगारा एयरलाइंस द्वारा संचालित यह विमान टायंडा जा रहा था जब बीच उड़ान में इसका संपर्क टूट गया था। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि कोई भी जीवित नहीं बचा है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है। दुर्घटना के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है।