Wednesday, August 20, 2025
HomePush NotificationRussia-Ukraine war : व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का बड़ा...

Russia-Ukraine war : व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का बड़ा बयान, रूस यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए ट्रंप ने भारत पर पाबंदियां लगाईं

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के प्रयास में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पाबंदियां लगाईं हैं। भारतीय वस्तुओं पर 25% शुल्क पहले से लागू था, जो अब रूसी तेल की खरीद पर 25% अतिरिक्त शुल्क के साथ कुल 50% हो जाएगा। भारत ने इन शुल्कों को अनुचित बताया और कहा कि वह अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

Russia-Ukraine war : अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को समाप्त करने के लिए भारत पर पाबंदियां लगाई हैं। ट्रंप ने अमेरिका आने वाली भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का शुल्क लगा रखा है। रूसी तेल की खरीद को लेकर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क 27 अगस्त से प्रभावी होगा। इससे कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो जाएगा।

रूस और यूक्रेन युद्ध रुकवाने के लिए भारत पर पाबंदियां लगाईं : कैरोलिन

प्रेस वार्ता में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए लेविट ने कहा कि ट्रंप ने करीब चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए जबर्दस्त सार्वजनिक दबाव डाला है। उन्होंने कहा, जैसा कि आपने देखा है उन्होंने भारत पर पाबंदियों सहित कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस युद्ध को समाप्त होते देखना चाहते हैं। लेविट ने कहा, राष्ट्रपति जल्द से जल्द इस युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। रूस ने फरवरी, 2022 में यूक्रेन पर हमला कर दिया था।

इससे पहले ‘सीएनबीसी’ के साथ साक्षात्कार में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत पर रूस से तेल खरीद उसे अन्य स्थान पर फिर से बेचकर मुनाफाखोरी करने का आरोप लगाया था। भारत ने अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्क को अनुचित बताया है। उसने कहा है कि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह, वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular