Monday, February 23, 2026
HomeNational NewsCongress vs BJP : राहुल गांधी पर बयान से सियासी घमासान, कांग्रेस...

Congress vs BJP : राहुल गांधी पर बयान से सियासी घमासान, कांग्रेस का हमला तेज, किरण रीजीजू से सचिन पायलट ने माफी की उठाई मांग

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने केंद्रीय मंत्री किरण रीजीजू पर राहुल गांधी के खिलाफ कथित ‘अपमानजनक’ टिप्पणी को लेकर निशाना साधा और उनसे माफी की मांग की। पायलट ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक संवैधानिक पद है, उन्हें सुरक्षा के लिए खतरा बताना अनुचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसे बयानों पर कार्रवाई नहीं कर रही।

Congress vs BJP : मुंबई। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने राहुल गांधी के खिलाफ ‘अपमानजनक और अनुचित’ टिप्पणी करने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वह रीजीजू के उस कथित बयान के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को भारत की सुरक्षा के लिए ‘सबसे खतरनाक व्यक्ति’ बताया था।

पायलट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब आम पत्रकार सरकार की आलोचना करते हैं, तो उन्हें प्राथमिकी और जेल का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) को धमकी दी जाती है, तो चुप्पी साध ली जाती है। यह सरकार की मंशा को दर्शाता है।’’ उनका कहना था, ‘‘नेता प्रतिपक्ष एक संवैधानिक पद है। उन्हें सुरक्षा के लिए खतरा बताना अनुचित और अपमानजनक है। यहां तक ​​कि इस तरह की खुली धमकियां दी जा रही हैं, फिर भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के खिलाफ बयान वापस लिया जाना चाहिए और माफी मांगी जानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि सरकार से जवाबदेही की मांग करना नेता प्रतिपक्ष का काम है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular