Monday, February 2, 2026
HomePush Notificationमुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई, सीएम बोले, आमजन की समस्याओं का करें...

मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई, सीएम बोले, आमजन की समस्याओं का करें त्वरित समाधान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों को जनता की समस्याओं का सर्वोच्च प्राथमिकता से समाधान और नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों का केंद्र लोककल्याण है और जनसेवा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी। विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

CM Bhajanlal Sharma Jansunwai : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का सर्वोच्च प्राथमिकता से निस्तारण करने, फॉलोअप सुनिश्चित करने तथा समाधान में कोताही नहीं बरतने के लिए निर्देशित किया।

जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन कर रही है, ताकि अंतिम छोर के व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण राहत दी जा सके। हमारी नीतियों और नीयत के केन्द्र में लोककल्याण ही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसेवा की भावना के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, श्रम, कृषि, गृह, राजस्व, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल सहित विभिन्न विभागों की आमजन से जुड़ी परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण किया। जनसुनवाई के दौरान महिलाएं, युवा, दिव्यांगजन, वृद्धजन सहित सभी परिवादी अपनी समस्याओं के मौके पर ही समाधान से संतुष्ट नजर आए।

इस दौरान शर्मा ने विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के पोस्टर विमोचन भी किए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में संबंधित जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular