Thursday, February 26, 2026
HomePush NotificationRashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हुई शादी, अब शाम...

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हुई शादी, अब शाम को इतने बजे होगी सनसेट वेडिंग

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने Udaipur में अरावली की पहाड़ियों के बीच तेलुगु रीति-रिवाज से शादी की। रस्मों में नारियल-हल्दी और पारिवारिक चूड़ियां पहनाने की परंपरा निभाई गई। अब शाम 4 बजे कोडावा परंपरा के तहत सनसेट वेडिंग समारोह आयोजित होगा।

Rashmika Vijay Wedding: उदयपुर में आज अरावली की पहाड़ियों के बीच साउथ स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सात जन्मों के बंधन में बंध गए. दोनों स्टार्स ने तेलुगु परंपरा से शादी की. शादी में नारियल-हल्दी की रस्में भी हुईं. रस्मों रिवाज के चलते विजय की मां ने दुल्हन रश्मिका को खानदानी चूड़ियां पहनाईं. शादी के बाद विजय देवरकोंडा की तरफ के होटल के बाहर मौजूद लोगों को मिठाई बांटी गई.

शाम को होगी सनसेट वेडिंग

शादी की रस्मों के लिए होटल को गुलाब, आर्किड, ट्यूलिप आदि फूलों से सजाया गया है. कच्चे केले और उसके बड़े पत्तों से मंडप को सजाया गया है.अब शाम को कोडावा रीति-रिवाज से परंपराएं निभाई जाएंगी.यह सनसेट वेडिंग है जो शाम 4 बजे होगी. रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा समुदाय से आती हैं. वहीं विजय देवरकोंडा तेलुगू हिंदू परिवार से आते हैं.

शादी के बाद खास डीजे नाइट

शादी के बाद खास डीजे नाइट रखी गई है। इसके लिए मशहूर डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) को उदयपुर बुलाया गया है। वे इससे पहले ईशा अंबानी और शाहरुख खान जैसे हाई-प्रोफाइल शादियों में भी गाने बचा कर चुके हैं।

पैप्स, फोटोग्राफर्स को बांटी गई मिठाइयां

विजय-रश्मिका की पारंपरिक तेलुगु शादी की रस्में पूरी करने के बाद परिवार ने वेन्यू के बाहर मौजूद लोगों, पैप्स और फोटोग्राफर्स के लिए मिठाई भिजवाई. बता दें कि शादी समारोह में नो फोन पॉलिसी लागू की गई है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कपल्स की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Science Festival: ‘विकसित भारत 2047 के निर्माण में महिलाओं की भूमिका निर्णायक होगी’, बोले वासुदेव देवनानी

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular