Wednesday, March 25, 2026
HomePush NotificationDhurandhar 2 : 1000 करोड़ी क्लब में शामिल होगी रणवीर सिंह की...

Dhurandhar 2 : 1000 करोड़ी क्लब में शामिल होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर हुई पैसों की बारिश

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड साइट Sacnilk के अनुसार फिल्म ने छठे दिन भारत में 56.55 करोड़ रुपये कमाए और कुल नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ पहुंच गया। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 919 करोड़ रुपये हो चुका है।

Dhurandhar 2 : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ब्लाकबस्टर मूवी ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात कर दी है, साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी जल्द ही अपने नाम दर्ज करने वाली हैं। लगातार दो फिल्मों से 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने का है। बता दें कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं ‘धुरंधर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इस मूवी ने पेड प्रीव्यू पर ही फिलम ने छप्परफाड़ कमाई कर ली है। इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक सप्ताह हो गया हैं, और 6 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेकशन भी सामने आ चुका है। फिल्म जल्द ही दुनियाभर से 1000 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली है, 900 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है। आइए जानते है कि इस मूवी ने मंगलवार को कितनी कमाई की है।

‘धुरंधर 2’ ने 6 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाये 500 करोड़

‘धुरंधर 2’ ने भारतीय सिनेमाघरों पर 6 दिन में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि, बीते दिन के मुकाबले ‘धुरंधर 2’ की कमाई में काफी कमी आई है। लेकिन रणवीर सिंह और मेकर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि 50 करोड़ से ज्यादा ही कारोबार रहा है। इस हफ्ते अगर कमाई 40-50 करोड़ तक होल्ड रहती है, तो फिर आगे यानी वीकेंड में बिजनेस फिर से बढ़ेगा। आइए जानते है कि इस मूवी ने मंगलवार को कितनी कमाई की है।

‘धुरंधर 2’ ने छठे दिन की ताबड़तोड़ कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 56.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस दौरान देशभर में फिल्म के करीब 20,412 शोज हाउसफुल रहे, जबकि मंगलवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 36.7 प्रतिशत दर्ज की गई। इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। महज छह दिनों में यह आंकड़ा पार करना फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है। इस मूवी ने पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये, चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 65 करोड़ रुपये, छठे दिन 56.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।

1000 करोड़ी क्लब में शामिल होगी ‘धुरंधर 2’

पिछले दिन के मुकाबले मंगलवार के बिजनेस में 13 फीसदी की कमी देखने को मिली है। अबतक फिल्म का टोटल ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जबकि, नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपये है। वहीं ओवरसीज से धुरंधर 2 ने 231.57 करोड़ कमा लिए हैं। साथ ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 919 करोड़ हो गया है। जल्द ही 1000 करोड़ रुपये फिल्म कमाने वाली है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular