Ramayana First Glimpse: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ की पहली झलक मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया है। यह चर्चित फिल्म अपनी स्टार कास्ट को लेकर लंबे वक्त से सुर्खियां बटोर रही है। इस मूवी में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे दिखाई देंगे और माता सीता के रोल के लिए साई पल्लवी को चुना गया है। इस ब्लॉकबास्टर मूवी को लेकर आए दिन अपटेड सामने आती रहती हैं।
हालांकि मेकर्स ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह 3 जुलाई को 11 बजे के बाद ‘रामायण’ की पहली झलक दिखाएंगे। मेकर्स ने ‘रामायण’ की पहली झलक शेयर कर दी है, जिसमें रणबीर कपूर और यश की झलक देखने को मिली। शेयर की गई क्लिप को देखने के बाद फैन्स की एक्साइटमेंट का लेवल काफी बढ़ गया है।

‘रामायण’ के VFX ने मचाया धमाल
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही मेगा बजट फिल्म रामायण का 2 मिनट 33 सेकंड का वीडियो क्लिप इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वीडियो की शुरुआत भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महादेव (शिव) की दिव्य झलक से होती है, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए हैं। वीडियो के अंतिम 7 सेकंड में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आते हैं, और उनका यह रूप दर्शकों के दिलों में बस गया है। इस किरदार के लिए रणबीर ने न सिर्फ अपनी भाषा और उच्चारण पर काम किया है, बल्कि तीर-कमान चलाने की गहन ट्रेनिंग भी ली है। फिल्म का VFX भी चर्चा का बड़ा कारण बना हुआ है। रामायण को प्रोड्यूस कर रहे हैं नमित मल्होत्रा का Prime Focus Studios और 8 बार ऑस्कर जीत चुका इंटरनेशनल VFX स्टूडियो DNEG, जिसने इस पौराणिक गाथा को भव्य दृश्य प्रभावों से सजाया है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही वे प्रोड्यूसर्स की टीम का भी हिस्सा हैं, जिससे उनकी भूमिका और भी अहम हो जाती है।
IMAX फॉर्मेट में शूट हुई ‘रामायण’
‘रामायण’ को विशेष रूप से IMAX जैसे बड़े स्क्रीन फॉर्मेट के लिए शूट किया गया है, जिससे इसकी भव्यता और भी प्रभावशाली बन गई है। फिल्म की पहली झलक को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है, भारत के 9 प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वेयर पर भी इसका प्रदर्शन किया गया। स्टार कास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल और रवि दुबे भी इस महागाथा का हिस्सा हैं। साथ ही फिल्म में कई और दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिनकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी। फिल्म को तीन भागों में रिलीज़ किया जाएगा। ‘रामायण’ का पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में दुनियाभर में रिलीज होगा।