Sunday, February 1, 2026
HomePush NotificationRanbir Kapoor Ramayan Film : रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने...

Ranbir Kapoor Ramayan Film : रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले इस टीवी स्टार ने की रणबीर कपूर की तारीफ, कह डाली ये बड़ी बात

Ranbir Kapoor Ramayan Film : मुंबई। रामानंद सागर द्वारा निर्देशित धारावाहिक ‘‘रामायण’’ में भगवान राम की अपनी यादगार भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता अरुण गोविल ने इस महाकाव्य पर आधारित फिल्म की सराहना करते हुए इसके मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर की तारीफ की। गोविल ने कहा कि पर्दे पर भगवान की भूमिका वही व्यक्ति विश्वसनीय रूप से निभा सकता है, जो ‘‘अच्छा अभिनेता और अच्छा इंसान’’ हो। महत्वाकांक्षी सिनेमाई प्रस्तुति के रूप में पेश की जा रही इस फिल्म में ‘केजीएफ’ के अभिनेता यश रावण की भूमिका में हैं, साई पल्लवी देवी सीता, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे भगवान लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ‘दंगल’ से ख्याति पाने वाले नितेश तिवारी कर रहे हैं।

अरुण गोविल ने की रणबीर कपूर तारीफ की

गोविल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, नितेश तिवारी की रामायण बहुत अच्छी लग रही है। नितेश तिवारी, कलाकारों और पूरी टीम ने इस पर बहुत मेहनत की है। मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बहुत अच्छे लग रहे हैं। वह अच्छे अभिनेता हैं और अच्छे इंसान भी। उन्होंने कहा, भगवान की भूमिका निभाने के लिए आत्मा का शुद्ध होना और इंसान का अच्छा होना जरूरी है। वह पिछले सप्ताह आयोजित एफडब्ल्यूआईसीई और सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट के एक कार्यक्रम के इतर बातचीत कर रहे थे।

टेलीविजन पर 1987 में आयी रामायण में भगवान राम की भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले गोविल ने कहा कि रामानंद सागर की रामायण की गहरी छाप के कारण विभिन्न प्रस्तुतियों की तुलना होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई मानक तय हो जाता है तो तुलना होना स्वाभाविक है। भगवान की भूमिका निभाने के लिए रूप-रंग बहुत अहम होता है। जब लोग आपको देखें तो उन्हें आपमें भगवान दिखाई देने चाहिए।’’

हालांकि, गोविल (68) ने आने वाली रामायण की तुलना 2022 की फिल्म ‘आदिपुरुष’ से करने की कोशिशों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों फिल्में मूल रूप से अलग हैं। नितेश तिवारी की दो भागों वाली इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे गोविल ने पूरी टीम के साथ काम करने के अनुभव को ‘‘अच्छा’’ बताया।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular