Monday, February 2, 2026
HomePush NotificationRajasthan Weather Update: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जगह बारिश,...

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जगह बारिश, IMD का इन जिलों के लिए ओलावृष्टि और कोहरे का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है और कहीं-कहीं ओलावृष्टि व कोहरे की संभावना है। IMD के जयपुर केंद्र के अनुसार, सबसे ज्यादा बारिश भैंसरोडगढ़ (चित्तौड़गढ़) में 13 मिमी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.4°C और न्यूनतम पाली में 6.4°C रहा।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह बारिश हुई है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह दौर अभी जारी रहेगा और इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है.

भैंसरोडगढ़, चित्तौड़गढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

IMD के जयपुर केंद्र के मुताबिक, सोमवार सुबह तक के 24 घंटों में राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश भैंसरोडगढ़, चित्तौड़गढ़ में हुई, जो 13 मिलीमीटर दर्ज की गई. इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान पाली में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

बारिश, ओलावृष्टि और कोहरे का अलर्ट

इसके अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 2 से 3 दिन जारी रहने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी व पूर्वी भागों में आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 302 अंक चढ़ा, Nifty 24,800 के पार, इन स्टॉक्स में फायदा और नुकसान ?

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular