Rajasthan Weather: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है. जयपुर समेत राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार सुबह तेज गर्जना के साथ बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिसके अनुसार, इन क्षेत्रों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना है. इसी के साथ इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40Kmph रह सकती है.
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) March 23, 2026
इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जयपुर शहर, नागौर, टोंक, झुंझुनू, करौली, सीकर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है. जिसके अनुसार, इन क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है,
मौसम विभाग की सावधानियां बरतने की सलाह
मेघगर्जन या बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थान पर न रहें, तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर शरण लें. पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, क्योंकि बिजली गिरने का खतरा अधिक होता है. घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें, ताकि बिजली गिरने से नुकसान न हो. मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें.




