Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationRajasthan Budget Session 2026: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम में देरी का...

Rajasthan Budget Session 2026: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम में देरी का मुद्दा गरमाया, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट

Rajasthan Budget Session 2026: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम में देरी का मुद्दा गरमा गया। शहरी विकास मंत्री Jhabar Singh Kharra के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

Rajasthan Budget Session 2026: राजस्थान विधानसभा में शु्क्रवार को शहरी विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के एक जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया. कांग्रेस विधायक राज्य में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम पूरे होने में देरी से जुड़े सवाल पर मंत्री के जवाब से असंतुष्ट थे.

झाबर सिंह ने पिछली सरकार की कमियों की ओर किया इशाया

सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए खर्रा ने पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की परियोजनाओं के काम में कमियों की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में कई सीवरेज ट्रीटमेंट संयंत्र शुरू किए गए थे लेकिन उनके परिचालन एवं प्रबंधन में खामियां रहीं.

खर्रा ने आगे कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में बिछाई गई सीवरेज पाइपलाइन में ‘अलाइनमेंट’ संबंधी कमियां थीं. हमने संबंधित अधिकारियों के ज़रिए इन गलतियों को ठीक करने करवाने के प्रयास किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना के लिए सरकार द्वारा दिए गए पैसे का सही इस्तेमाल नहीं किया गया।

झाबर सिंह खर्रा के जवाब से असंतुष्ट विधायकों ने किया वॉकआउट

कांग्रेस के विधायकों ने खर्रा के उत्तर पर एतराज जताते हुए हंगामा किया. इस बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अगला प्रश्न पुकार लिया. कांग्रेस के विधायक यह कहते हुए सदन से वॉकआउट कर गये कि वह मंत्री के जवाब से खुश नहीं हैं. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बहिर्गमन की निंदा की और कहा कि अनुकूल जवाब नहीं आने पर कांग्रेस के विधायकों ने वॉकआउट किया है.

ये भी पढ़ें: Vinod Jakhar बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2018 में राजस्थान यूनिवर्सिटी चुनावों में एनएसयूआई से बागी होकर लड़ा था चुनाव

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular