Tuesday, February 3, 2026
HomePush NotificationSI Paper Leak 2021 Case: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डमी अभ्यर्थी...

SI Paper Leak 2021 Case: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, डमी अभ्यर्थी बन परीक्षा देने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

SI Paper Leak 2021 Case: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में राजस्थान पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने बड़ी सफलता हासिल की है। 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। SOG के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशाल बंसल के अनुसार, आरोपी ने 2021 में तीनों परीक्षा दिनों में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी थी। उसे फलोदी पुलिस की मदद से पकड़ा गया।

SI Paper Leak 2021 Case: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए डमी बनकर परीक्षा देने वाले 50 हजार रुपए के इनामी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी को फलोदी पुलिस के सहयोग से दस्तयाब किया गया।

लगातार 3 दिन डमी अभ्यर्थी बन परीक्षा में बैठा

SOG के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि एसओजी थाने में दर्ज प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अशोक कुमार (31) निवासी फलोदी जिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 के दौरान तीनों परीक्षा दिवसों 13, 14 और 15 सितंबर 2021 को विभिन्न अभ्यर्थियों के स्थान पर डमी परीक्षार्थी बनकर लिखित परीक्षा में बैठा था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने 13 सितंबर को श्याम प्रताप सिंह, 14 सितंबर को श्रवण कुमार गोदारा और 15 सितंबर को मदनलाल के स्थान पर परीक्षा देकर संगठित धोखाधड़ी को अंजाम दिया, जिससे संबंधित अभ्यर्थी अवैध रूप से चयनित हुए. इस प्रकरण में तीनों अभ्यर्थियों को पूर्व में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप-पत्र पेश किया जा चुका है.

अब तक मामले में कुल 139 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

आरोपी अशोक कुमार वर्ष 2024 से फरार था, जिस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 फरवरी तक पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में अब तक 63 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक,6 चयनित उपनिरीक्षक सहित कुल 139 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एसओजी द्वारा मामले की गहन जांच जारी है और परीक्षा घोटाले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: India US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच आखिर बन गई बात, ट्रेड डील फाइनल होते ही ट्रंप ने घटाया टैरिफ, 50 से 18% किया

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular