Rajasthan 12th Board Result Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) अजमेर ने आज 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बटन दबाकर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों विषय के नतीजे जारी किए. विज्ञान वर्ग में 97.52 फीसदी छात्र पास हुए. जबकि कॉमर्स में 93.64% और ऑर्ट्स में 97.54% स्टूडेंट्स सफल रहे.

आर्ट्स में तीन लड़कियों ने किया टॉप
12वीं के आर्ट्स संकाय के परिणाम में नव्या मीणा और नरपत और नैंसी 3 छात्राओं ने संयुक्त रूप से टॉप किया, तीनों ने 99.6% मार्क्स हासिल किए. आर्ट्स परीक्षा का परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा. लड़कों के पास होने का प्रतिशत 96.68 और लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 98.29 रहा.
साइंस संकाय का कैसा रहा परिणाम
12वीं साइंस संकाय का परीक्षा परिणाम 97.52% रहा. जिसमें 97.02 प्रतिशत छात्र और 98.34 छात्राएं पास हुई. 178051 में से 146644 छात्र और 107248 में से 98836 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं.
कॉमर्स संकाय का कैसा रहा परिणाम
12वीं बोर्ड कॉमर्स का परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा. छात्रों के पास होने का प्रतिशत 94.04 और छात्राओं का पास होने का प्रतिशत 92.82 रहा. जिसमें 20666 छात्रों में से 13976 लड़के और 9914 लड़कियों में से 8096 लड़कियां प्रथम श्रेणी में पास हुईं.
इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
12वीं के तीनों संकायों का रिजल्ट जारी हो गया है. सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresult.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.



