Thursday, February 5, 2026
HomePush NotificationMissing persons Rajasthan : 6 जिलों से लापता 17 लोगों की तलाश...

Missing persons Rajasthan : 6 जिलों से लापता 17 लोगों की तलाश में जुटी राजस्थान पुलिस, जनता से सहयोग की अपील

राजस्थान पुलिस छह जिलों से लापता 17 व्यक्तियों की तलाश में जुटी है और आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस ने सभी गुमशुदा लोगों का विवरण जारी करते हुए कहा कि कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित थाने या जिला कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

Missing persons Rajasthan : जयपुर। राजस्थान पुलिस प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश के 6 जिलों सीकर, झुंझुनू, दौसा, जालौर, सिरोही और भरतपुर से गुमशुदा कुल 17 व्यक्तियों को खोजने के उद्देश्य से पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस के अनुसार सीकर जिले के थाना अजीतगढ क्षेत्र से विष्णु सिंह पुत्र भगवान सिंह राजपूत(15) निवासी दिवराला, कद 5 फीट, रंग सांवला है, थोई क्षेत्र से पूजा पुत्री मदन लाल बलाई (17) कद 5 फीट, रंग गेहुंआ लापता है। वही झुन्झुनु जिले के थाना बबाई क्षेत्र से अमर सिंह पुत्र चौखाराम सैनी (65) निवासी ढाणी मामराज की तन बबाई, कद 5.7 फीट, रंग गेहुंआ गुमशुदा है।

जालोर जिला के थाना बागरा क्षेत्र से सम्पी कुमारी पुत्री निम्बाराम(19) कद 5 फीट, रंग गेंहुआ औऱ सिरोही जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र से लक्ष्मी पुत्री तलसाराम (16), कद 4.6 फीट, रंग गेहुंआ, पहचान सलवार सूट पहने हुए है; गुमशुदा है। भरतपुर जिले के थाना रूपवास क्षेत्र से मनीष कुमार पुत्र घनश्याम सिंह जाट (26) निवासी जटमासी, कद 6 फीट, रंग सांवला, पहचान पेन्ट शर्ट पहने हुए है, थाना रूपवास क्षेत्र से सुहाना पुत्री सलीम खान (19) निवासी भिडयानी, कद 5 फीट 2 इंच, रंग गोरा, पहचान गुलाबी सलवार व सूट पहने है। थाना रूदावल क्षेत्र से हेम सिंह पुत्र मटोल सिंह गुर्जर (60) निवासी सिजाडा, कद 5 फीट, रंग गेहुंआ, धोतीकुर्ता पहने हुए है। थाना मथुरागेट क्षेत्र से गोविन्दा पुत्र बदन सिंह कश्यप (32) निवासी धीगर मौहल्ला, कद 5.6 फीट, रंग सांवला, पहचान सफेद शर्ट व काला रंग का लोअर पहने हुए है; गुमशुदा है।

इसी प्रकार थाना मथुरागेट क्षेत्र से रामकिशन पुत्र रतन लाल जाटव (51) निवासी परपरा मोहल्ला, कद 6 फीट, रंग-सांवला, पहचान आसमानी शर्ट व काले रंग की पेन्ट पहने है। थाना लखनपुर क्षेत्र से नागेश कुमार पुत्र लेखराज जाटव (16) निवासी भरकऊ, कद 4.8 फीट, रंग गेहुंआ, पहचान पेन्ट शर्ट पहने है। थाना रूदावल क्षेत्र से पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र जवाहर सिंह प्रजापति (31) निवासी मात्रपुरा, कद 5 फीट, रंग सावंला, पहचान पेन्ट शर्ट पहने है, थाना रूदावल क्षेत्र से ही जितेन्द्र पुत्र रामलाल(27) निवासी नारौली, कद 5.10 फीट, रंग सांवला, पहचान पेन्ट शर्ट पहने है, थाना कोतवाली क्षेत्र से अंशु शर्मा पुत्र लोकेश शर्मा(16) निवासी रणजीत नगर, कद 5.6 फीट, रंग गेहुंआ, पहचान महरूम जैकेट व नीली पेन्ट पहने हुए है, गुमशुदा है।

दौसा जिले के थाना बसवा क्षेत्र से सन्जू बैरवा पुत्र बनवारी लाल (16) निवासी बसवा, रंग सांवला, महिला थाना से साक्षी पुत्री राजू (12) निवासी जडाव फाटक, रंग गोरा एवं हष्ट पुष्ट शरीर है, थाना बांदीकुई क्षेत्र से कुलदीप सैनी पुत्र रतिराम (20), कद 5.6 फीट व रंग गेहुंआ, गुमशुदा हैं।
राजस्थान पुलिस ने समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि उपर्युक्त विवरण से मिलता-जुलता कोई भी व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित थाने या जिला कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपकी सजगता किसी बिछड़े हुए व्यक्ति को उसके घर पहुँचाने में मददगार साबित हो सकती है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular