Thursday, March 5, 2026
HomePush NotificationBomb Threat: राजस्थान में नागौर और मेड़ता जिला अदालत को बम से...

Bomb Threat: राजस्थान में नागौर और मेड़ता जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 14 साइनाइट बम ब्लास्ट की कही गई बात

Nagaur और Merta City की जिला अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने कोर्ट परिसर खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Nagaur Court Bomb Threat: राजस्थान में नागौर और मेड़ता जिला अदालत को गुरुवार को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. बम होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पूरा कोर्ट परिसर खाली करवाया गया और तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया, लेकिन जांच में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

कोतवाली के थानाधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद पुलिस टीम और सुरक्षा एजेंसियां नागौर जिला अदालत पहुंची और एहतियात के तौर पर पूरा परिसर खाली करवाकर तलाशी अभियान शुरू किया. हालांकि जांच में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

14 साइनाइट बम धमाकों की दी धमकी

थानाधिकारी ने बताया कि नागौर और मेड़ता जिला अदालत को बृहस्पतिवार सुबह ईमेल आया, जिसमें लिखा था कि दोपहर 2 बजे अदालत परिसर में 14 साइनाइड बम धमाके होंगे. उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे तक सभी लोगों को अदालत परिसर से बाहर निकाल लिया गया. ई-मेल में दावा किया गया था कि इन 14 बम को लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है.

न्यायिक कार्य को किया गया स्थगित

बार संघ अध्यक्ष डॉ. पवन श्रीमाली ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ताओं ने सामूहिक निर्णय लेकर गुरुवार को न्यायिक कार्य स्थगित कर दिया. उन्होंने परिवादियों को भी सूचित कर दिया कि गुरुवार को पेशियां नहीं होंगी. थानाधिकारी के अनुसार पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Iran US War: ‘अमेरिका को अपने किए पर पछताना पड़ेगा’, IRIS Dena पर हुए हमले के बाद ईरानी विदेश मंत्री ने दी धमकी

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular