Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsKedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर...

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर का अंतिम संस्कार, लेफ्टिनेंट कर्नल पत्नी ने नम आंखों से दी विदाई, Video देख रो पड़ेंगे आप

Rajveer Singh Chauhan Funeral: उत्तराखंड के केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद पायलट रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान को मंगलवार को जयपुर में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका वर्दी में सबसे आगे चली और पूरे समय पति की तस्वीर को सीने से लगाए रहीं।

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान का मंगलवार को जयपुर में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. चौहान की अंतिम यात्रा में परिजन व मित्रों के साथ साथ बड़ी संख्या में अधिकारी व स्थानीय लोग शामिल हुए. अंतिम यात्रा में पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका वर्दी पहने सबसे आगे चली. उन्होंने पायलट पति की तस्वीर को पूरे समय सीने से लगाए रखा, इस दौरान ‘राजवीर सिंह अमर रहें’ के नारे गूंजते रहे.

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कही ये बात

चौहान के पार्थिव शरीर को शास्त्री नगर स्थित उनके आवास के बाहर रखा गया, जहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। पायलट राजवीर सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देने के बाद मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, “राजवीर इतनी कम उम्र में हमें छोड़कर चले गए, उसके बावजूद मां की ताकत देखिए, उन्होंने ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया, ऐसी माताओं की वजह से ही भारत मजबूत है. वो एक मजबूत, महान अधिकारी थे. वो अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गए. भगवान परिवार को दुख सहने की शक्ति दे.”

गौरीकुंड में हेलीकॉप्टर क्रैश में गई जान

बता दें कि चौहान ने 15 साल से अधिक समय तक भारतीय सेना में सेवा की. वह अक्टूबर 2024 से आर्यन एविएशन में पायलट के तौर पर काम कर रहे थे. चौहान (37) उस बेल-407 हेलीकॉप्टर के कैप्टन थे जो रविवार सुबह उत्तराखंड के गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में उनके अलावा 6 और लोगों की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder Case: आज रिक्रिएट होगा क्राइम सीन, सोनम सहित सभी आरोपियों को ले जायेगी पुलिस

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular