Rajasthan High Court Bomb Threat: राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं.
पुलिस, डॉग स्क्वॉड ने जांच शुरू की
एहतियात के तौर पर मुख्य भवन को तत्काल खाली करा लिया गया. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी है. हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके.
साल में छठी बार बम की धमकी
पुलिस के अनुसार, इस साल ये छठी बार है जब हाईकोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है. इससे पहले 6, 17, 19 और 20 फरवरी को भी धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए थे, जो बाद में झूठे साबित हुए थे. लगातार मिल रही धमकियों के कारण सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम की मदद ले रही है.
ये भी पढ़ें: Hanumangarh Bus Accident: हनुमानगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ट्रोले से टकराई, 5 लोगों की मौत, कई घायल




