Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationCJI सूर्यकांत के जयपुर दौरे से पहले हाईकोर्ट परिसर को बम से...

CJI सूर्यकांत के जयपुर दौरे से पहले हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव, जानें जांच में क्या मिला ?

Rajasthan High Court Jaipur Bench Bomb Threat: उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, श्वान दस्ता और बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची तथा एहतियातन पूरे परिसर को खाली कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

Rajasthan High court Bomb Threat: राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया.

कुछ समय के लिए बाधित रही कार्यवाही

पुलिस के मुताबिक, हाईकोर्ट प्रशासन से सूचना मिलने के बाद श्वान दस्ता और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा. सुरक्षा के मद्देनजर अदालत परिसर को खाली कराया गया और हर हिस्से की बारीकी से जांच की गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्तृत तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद स्थिति सामान्य घोषित कर दी गई, हालांकि कुछ समय के लिए अदालत की नियमित कार्यवाही बाधित रही।

कल जयपुर आएंगे CJI सूर्यकांत

यह धमकी ऐसे समय सामने आई है जब भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत का जयपुर दौरा प्रस्तावित है. सीजेआई शुक्रवार को एक सेमिनार के उद्घाटन के लिए जयपुर आने वाले हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई है.

पहले भी कई बार दी जा चुकी धमकी

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि इस तरह की धमकी दी गई है. इससे पहले भी उच्च न्यायालय, स्कूलों और कॉलेजों को कई बार धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं, जो बाद में झूठे साबित हुए थे.IT Raid On Kanha Restaurant: जयपुर, मुंबई समेत 33 ठिकानों पर छापेमारी का शक, 100 Cr टैक्स चोरी का शक

फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और ई-मेल भेजने वाले की पहचान और सोर्स का पता लगाने में जुटीं हैं.

ये भी पढ़ें: IT Raid On Kanha Restaurant: जयपुर, मुंबई समेत 33 ठिकानों पर छापेमारी, 100 Cr की टैक्स चोरी का शक

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular