Tuesday, March 17, 2026
Homeताजा खबरचुनाव के मौसम में गहलोत का एक और वादा : सत्ता में...

चुनाव के मौसम में गहलोत का एक और वादा : सत्ता में लौटे तो महिलाओं को हर साल देंगे 10 हजार रुपए

झुंझुनूं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के झुंझुनूं जिले के अरड़ावता गांव में फिर सत्ता में आने पर दो बड़ी घोषणाएं प्रदेश की महिलाओं के लिए कीं। उन्होंने कहा कि एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। वहीं, परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए सरकार की ओर से दिए जाने की गहलोत ने घोषणा की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने यहां आम सभा को संबोधित कर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर कई तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आज की केंद्र सरकार केवल दो व्यापारियों को बढ़ावा दे रही है। हवाई अड्डे, बंदरगाह उनके हाथ में दे रही है और रोजगार के अवसर पैदा करने में विफल रही है। सभा के पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि राजस्थान की मिट्टी ने देश को बहुत कुछ दिया है। ये वीरों का प्रदेश है। इस धरती ने अनगिनत शहीद दिए और यहीं से स्वतंत्रता की अलख जली, इसलिए यहां की माताओं को मेरा प्रणाम। झुंझुनूं भारत की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। यहां का इतिहास शौर्य का है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। देश और प्रदेश को चला रहे नेता के भीतर एक गहरी समझ होनी चाहिए। यह समझ होनी चाहिए कि हम देश को भविष्य में कहां ले जाना चाहते हैं। सरकारों को खोखली बातें नहीं बल्कि काम करना चाहिए।

इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि समाज सेवा में राजस्थान सरकार ने मील के पत्थर स्थापित किए हैं। गहलोत ने कहा कि भारत में कहीं भी 25 लाख रुपए का बीमा नहीं है, राजस्थान में 1 करोड़ लोगों को पेंशन मिलती है, जिनमें विधवाएं, बुजुर्ग और अन्य लोग शामिल हैं। ये हैं सामाजिक सुरक्षा, सरकार की मेहरबानी नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चार विषयों पर थी महंगाई, बेरोजगारी, समाज में समरसता और अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मेरी सरकार का बजट इन ही चार विषयों पर रहा।

  • कांग्रेस की पहली गारंटी
  • प्रत्येक ग्रहणी को मिलेंगे सालाना 10 हजार रुपये 
  • कांग्रेस सरकार बनने के पहले साल से ही प्रत्येक गृहणी को मिलेगी यह राशि 
  • बच्चों को संभालना और घर का रखरखाव बहुत ही सम्माननीय काम  
  • इन गारंटियों से नए वोट बैंक को साधेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
  • कांग्रेस की दूसरी गारंटी
  • एक करोड़ से ज़्यादा परिवारों को मिलेगा 500 रुपये में गैस सिलेंडर 
  • गांव में रहने वाले लगभग हर परिवार को मिलेगा 500 रुपये में गैस सिलेंडर 
  • कांग्रेस सरकार तीन महीने से दे रही 76 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर 
  • प्रियंका गांधी लांच कर रही हैं कांग्रेस की दोनों गारंटियां
देखें वीडियो में किस तरह से प्रधानमंत्री मोदी पर प्रियंका ने किए तीखे प्रहार
Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular