Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरRajasthan Election : पीएम मोदी हर बार झूठ बोलते हैं, आप अच्छी...

Rajasthan Election : पीएम मोदी हर बार झूठ बोलते हैं, आप अच्छी सरकार और नेता को ही वोट दें : प्रियंका गांधी

भीलवाड़ा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार दोपहर शाहपुरा जिले के पंडेर में आयोजित सभा में केन्द्र और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। जिले के पंडेर में आयोजित सभा में मंच से प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी झूठे बोलते हैं। उन्होंने जो भी वादे किए, वे पूरे नहीं किए। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब भी चुनाव आते हैं धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं, इसके बाद इनका कुछ भी नहीं रहता है। प्रियंका ने कहा कि मैं, आपसे वोट मांगने नहीं आई हूं, मैं इस चुनाव में जागरूक करने के लिए आई हूं। आप जिस को भी वोट दें सोच समझ कर वोट दें। उन्होंने कहा कि आपने हमारा पांच साल का कार्यकाल देखा है। इस काम को आप परखिए, यदि आपको अच्छा लगा तो आप कांग्रेस को वोट दीजिए।

Kekri: Congress leaders Priyanka Gandhi Vadra and Sachin Pilot during a public meeting ahead of Rajasthan Assembly elections, in Kekri, Monday, Nov. 20, 2023. (PTI Photo)(PTI11_20_2023_000265B)


प्रियंका ने गहलोत सरकार की उपलिब्धयां गिनाईं। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार को कोसा और कहा कि केन्द्र सरकार किसानों का कर्जा माफ नहीं कर पाई, लेकिन करोड़पतियों के कर्ज माफ करने में पीछे नहीं रही। प्रियंका ने कई उद्योगपतियों को आडे़ हाथ लिया। 45 मिनट के भाषण के दौरान प्रियंका ने मध्यप्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि वहां 18 साल से भाजपा की सरकार है, वहा लोग दुखी व परेशान हैं। वहां के पांच साल व राजस्थान के पांच साल के काम को देखिए। यहां राजस्थान में गहलोत सरकार ने किसान, ग्रामीण, युवा समेत सभी वर्ग के लिए कई कार्य किए है, हमें यहां एक मौका और आप सभी को देना चाहिए।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी प्रियंका के हमले में साथ दिया। उन्होंने भाजपा के डबल इंजन सरकार के बोले पर हमला बोला, कहा कि यह डबल इंजन की बात करते है, लेकिन प्रियंका व राहुल कर्नाटक व हिमाचल में गए, वहां इनका डबल इंजन सीज करके आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के झांसे में नहीं आना है, वह धर्म के नाम पर वोट मांग कर हमें बांटते हैं। भाजपा नेता लच्छेदार भाषण देते हैं और काम कुछ नहीं करते हैं।


इससे पूर्व यहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने हैलीपेड से प्रियंका गांधी कार से सभा स्थल तक पहुुंचीं। कांग्रेेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर ने कार ड्राइव की। यहां सभा स्थल पर प्रियंका डमरू से बंधा त्रिशूल भेंट किया गया। प्रियंका मंच पर 55 मिनट से अधिक समय तक रही। मंच पर आते ही उन्होंने कोटड़ी चारभुजा नाथ, घाटारानी, स्तुति धाम आदि के जयकारे लगाए। सभा समाप्ति के बाद प्रियंका गांधी व सचिन पायलट जहाजपुर के बारहदेवरा पहुंची और यहां गो पूजा की। मंच पर जहाजपुर कांग्रेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर, मांडलगढ़ प्रत्याशी विवेक धाकड़ व शाहपुरा प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार रेगर भी मौजूद रहे।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular