Thursday, March 19, 2026
HomePush NotificationRajasthan Day 2026 : CM भजनलाल शर्मा ने 207 नई बसों को...

Rajasthan Day 2026 : CM भजनलाल शर्मा ने 207 नई बसों को दिखाई हरी झण्डी, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़

भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस पर अजमेर रोड बस टर्मिनल से 207 नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाई। इन बसों से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी। कार्यक्रम में 700 महिलाओं को हेलमेट भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य, नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Rajasthan Day 2026 : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के अवसर पर गुरूवार को अजमेर रोड स्थित बस टर्मिनल से राज्य पथ परिवहन निगम की 207 नवीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नवीन बसों के संचालन से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के और सुदृढ़ होगी तथा आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं भी मिल सकेंगी। 

इस दौरान शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मीडिया सेे वार्ता करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने 30 मार्च 1949 को भारतीय नववर्ष की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र इन्द्रयोग में वृहद् राजस्थान की स्थापना की थी। इसीलिए हमारी सरकार ने चैत्र शुल्क प्रतिपदा पर ही राजस्थान दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में इस वर्ष 19 मार्च को यह गौरवशाली दिवस पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हमारी सरकार द्वारा राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर गत कई दिनों से विभिन्न राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हम प्रतिबद्ध

शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राजस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमने गत सवा दो सालों में राज्य के हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नवीन बसों का विधिवत पूजन कर शुभारम्भ किया। इन बसों में आरएसआरटीसी की ओर से सर्विसलाइन पर ली गई 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसें, 79 स्टारलाइन बसें तथा 28 एसी वाहन की बसें शामिल हैं।

इन बसों के शामिल होने से राजस्थान रोडवेज के बेड़े में कुल 207 नई बसों की वृद्धि हुई है। बसों में नवीनतम सुरक्षा मानकों को उपयोग किया गया है जिससे आमजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक यातायात सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 700 महिलाओं को सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में हेलमेट वितरण किया। श्री शर्मा ने महिलाओं से संवाद कर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया।

इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा का आमजन ने माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया तथा राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिधिगण, अधिकारीगण एवं आमजन मौजूद रहे। 

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular