Monday, March 16, 2026
HomeजयपुरRajasthan CM : प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम आज तय होगा,...

Rajasthan CM : प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम आज तय होगा, राजनाथ जयपुर पहुंचे, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की सुरक्षा बढ़ाई गई

जयपुर। राजस्थान के लिए मंगलवार का दिन मंगल लेकर आएगा। 3 दिसंबर को भाजपा को बहुमत मिलने के बाद से सबके समक्ष यही सवाल था कि राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। आज नए मुख्यमंत्री का नाम सामने आ जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे प्रदेश मुख्यालय में होगी। इस बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान होगा। बैठक में शामिल होने के लिए पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दोनों सहयोगियों के साथ जयपुर पहुंच गए।

सभी नवनिर्वाचित विधायकों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी की ओर से बुलावा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दोपहर 1:30 बजे से भाजपा के सभी विधायकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। सभी विधायकों को अनिवार्य रूप से विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीपी जोशी ने कहा, आज विधायक दल की बैठक है। माननीय पर्यवेक्षक पहुंच गए हैं। उसके बाद बैठक होगी और शाम पांच बजे तक सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मैं इस (सीएम) रेस में नहीं हूं।

भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा से मीडिया कर्मियों द्वारा राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछे जाने पर मीणा ने कहा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में आपका विश्लेषण गलत निकला। सरप्राइज के लिए तैयार रहिए, राजस्थान में भी चौंकाने वाला नाम होगा।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular