Tuesday, March 17, 2026
HomeजयपुरRajsthan Oath Ceremony : भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार थोड़ी देर...

Rajsthan Oath Ceremony : भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार थोड़ी देर में, चौंकाने वाले नाम हो सकते हैं शामिल, विधायक पहुंचे भाजपा कार्यालय

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राजस्थान में कई दिन के इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नवनियुक्त मंत्री अपराह्न सवा तीन बजे राजभवन में एक समारोह में शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार सुबह राज्यपाल कलराज मिश्र से मिले। राजभवन के बयान के अनुसार, शर्मा ने राज्यपाल से मंत्रियों को शपथ दिलाने का आग्रह किया।

बयान में कहा गया है कि शर्मा ने शनिवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मिश्र से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शर्मा ने राज्यपाल से मंत्री परिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आग्रह किया। राज्यपाल ने इसके लिए सहमति प्रदान की है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन परिसर में अपराह्न 3.15 बजे होगा।

वहीं, शनिवार सुबह रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर सुबह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। गढ़ी से विधायक कैलाश मीणा विमान से उदयपुर से जयपुर पहुंचे। शपथ समारोह की तैयारियां राजभवन में पहले से ही हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले शुक्रवार को पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली गए थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम तीन दिसंबर को आया। भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular