Monday, March 2, 2026
HomeजयपुरRajasthan Election : प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी, सांस...

Rajasthan Election : प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी, सांस में तकलीफ के बाद सीने में हुआ दर्द, शाम को अस्पताल से डिस्चार्ज

जयपुर। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की मंगलवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर सवाई मान सिंह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर में खाना खाने के बाद वे अचानक बेहोश हो गए। वार्ड में भर्ती गुप्ता की डॉक्टर गहनता से देखभाल कर रहे हैं।

एसएमएस के डॉ. सुधीर मेहता की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉ. मेहता ने बताया कि गुप्ता को घर पर नाश्ता करने के बाद उल्टी हुई थी। उनकी जांचें कराई जा रही हैं। इधर, गुप्ता की तबीयत बिगड़ने के बाद आईएएस कृष्ण कुणाल, निर्वाचन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे। गृह प्रमुख सचिव आनंद कुमार और चिकित्सा सचिव टी. रविकांत ने भी अस्पताल पहुंचकर गुप्ता का हालचाल जाना।

शाम को मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। डॉक्टरों ने बताया कि खाना खाते समय गुप्ता के गले में कुछ फंस गया था, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। अब वे स्वस्थ हैं और आराम के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular