Saturday, March 14, 2026
HomePush NotificationRajasthan IPS Transfer: भजनलाल सरकार ने 64 IPS अधिकारियों का किया तबादला,...

Rajasthan IPS Transfer: भजनलाल सरकार ने 64 IPS अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों में बदले SP, देखें पूरी सूची

Rajasthan IPS Transfer: भजनलाल सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। मृदुल कच्छावा को बीकानेर का एसपी, संजीव नैन को जयपुर ग्रामीण और पीयूष दीक्षित को करौली का एसपी बनाया गया है।

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. भजनलाल सरकार ने 64 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है. जिसमें कई जिलों के एसपी भी बदल गए हैं. वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और विशेष इकाईयों में लगाया गया है. मृदुल कच्छावा को बीकानेर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. संजीव नैन जयपुर ग्रामीण के एसपी होंगे. पीयूष दीक्षित को करौली जिले का नया एसपी बनाया गया है.

सांसद से उलझने वाली SP ममता गुप्ता का ट्रांसफर

राजसमंद SP ममता गुप्ता का ट्रांसफर DIG सुरक्षा जयपुर के पद पर किया गया है. बता दें कि ममता गुप्ता के खिलाफ राजसमंद सांसद महिमा कुमारी ने सरकार से कई बार शिकायत की थी. उदयपुर एसपी योगेश गोयल को, SP एसीबी लगाया गया है. उनकी जगह अमृता दुहन को उदयपुर SP बनाया गया है.

किस अधिकारी को कहां लगाया ?

आईपीएस नरेंद्र सिंह को SP, बाड़मेर, IPS योगेश गोयल को SP ACB, जयपुर, IPS मोनिका सेन को SP, पाली, IPS ज्ञानचंद यादव को SP, चूरू, राजेश कुमार यादव को उप निदेशक,राजस्थान पुलिस अकादमी,जयपुर, हनुमान प्रसाद मीणा को DCP (क्राइम),पुलिस आयुक्तालय,जयपुर, नरेंद्र मीणा को SP,हनुमानगढ़, राजेंद्र कुमार मीणा को SP इंटेलिजेंस, जयपुर, कावेंद्र सागर को SP पुलिस मुख्यालय,सिविल राइट्स,जयपुर, केवल राम राव को SP GRP, जोधपुर, लोकेश सोनवाल को SP GRP, अजमेर लगाया गया है.

64 IPS अधिकारियों का तबादला

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular