Wednesday, March 18, 2026
HomePush Notification5 राज्यों के चुनाव में राजस्थान के 28 IAS और 9 IPS...

5 राज्यों के चुनाव में राजस्थान के 28 IAS और 9 IPS को दी अहम जिम्मेदारी, बनाया गया ऑब्जर्वर

Assembly Elections 2026: 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने राजस्थान कैडर के 28 IAS और 9 IPS अधिकारियों को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। ये अधिकारी मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। उनकी जिम्मेदारी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना, आचार संहिता का पालन करवाना और किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई करना होगी।

Assembly Elections 2026: देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजस्थान के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. चुनाव आयोग ने राजस्थान कैडर के अधिकारियों को चुनाव ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. जिनमें 28 IAS और 9 IPS शामिल है. ये अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न चरणों मतदान से लेकर मतगणना तक की निगरानी करेंगे. इनकी जिम्मेदारी होगी कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों.

चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर संबंधित राज्यों में तैनात रहेंगे और वहां की प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, आचार संहिता के पालन और मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे. किसी भी प्रकार की शिकायत या अनियमितता की स्थिति में ये अधिकारी तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.

राजस्थान के अफसरों को सबसे ज्यादा जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल में दी गई हैं. पश्चिम बंगाल: 17 IAS और 3 IPS अधिकारी, इनमें नवीन जैन, समित शर्मा, रवि जैन,आनंदी, कन्हैया लाल स्वामी, विश्व मोहन शर्मा, नकाते शिवप्रसाद मदन, हरि मोहन मीणा,ओम प्रकाश कसेरा,टीकम चंद बोहरा,हिमांशु गुप्ता, नथमल डिडेल, सुरेश कुमार ओला,चिन्मयी गोपाल, हर्ष सावनसुखा,अशुतोष गुप्ता,रुकमणी रियार. वहीं 3 IPS में रूपिंदर सिंह,दीपक कुमार और विकास कुमार के नाम शामिल हैं.

तमिलनाडु: 6 IAS और 2 IPS अधिकारी, इनमें रवि कुमार सुरपुर, भारती दीक्षित, कृष्ण कुणाल, शुचि त्यागी, हरफूल सिंह यादव. वहीं IPS में लता मनोज कुमार और प्रफुल्ल कुमार का नाम शामिल है.

केरल: 2 IAS और 2 IPS अधिकारी, इनमें आईएएस अनुपमा जोरवाल, भंवर लाल, वहीं IPS में विष्णु कांत और परम ज्योति का नाम है.

पुडुचेरी: 1 IAS और 1 IPS अधिकारी, आईएएस अजय असवाल और IPS डॉ. प्रीति चंद्रा को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी है.

असम: 1 IAS और 1 IPS अधिकारी, हिम्मत सिंह बरहठ और IPS अंशुमान भोमिया को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है.

गुजरात और गोवा में एक-एक IAS अधिकारी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. गुजरात में मातादीन मीणा और गोवा में पूजा कुमारी पार्थ को यह जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: Iran Israel US War: सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद भड़का ईरान, इजराइल पर कर दी मिसाइलों की बौछार, 2 लोगों की मौत

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular