Rajasthan IPS Transfer: प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 IPS ऑफिसर्स के ट्रांसफर और पोस्टिंग आदेश जारी किए। इनमें से कई अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट समेत 4 अहम रेंज में भी बदलाव किया गया है।
एसओजी आईजी शरत कविराज जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे. जोधपुर के पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को जयपुर का स्पेशल पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज का आईजी पद सौंपा गया है।
जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा रेंज में भी नए IG नियुक्त किए गए हैं। सत्येंद्र सिंह को आईजी (CID-CB) से जोधपुर रेंज का आईजी बनाया गया है, जबकि ओम प्रकाश-2 को आर्म्ड बटालियन से बीकानेर रेंज का IG पद दिया गया है। वहीं बीकानेर रेंज के IG हेमंत कुमार शर्मा का तबादला कर उन्हें IG एससीआरबी, जयपुर लगाया गया है.
एडीजी क्राइम ब्रांच हवा सिंह घुमरिया को एडीजी मुख्यालय नियुक्त किया गया है, जबकि विपिन कुमार पांडे को पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड मुख्यालय से एडीजी क्राइम ब्रांच, राजस्थान लगाया गया है. प्रफुल्ल कुमार को आईजी इंटेलीजेंस से पदोन्नत कर एडीजी इंटेलिजेंस बनाया गया है। वहीं जयपुर रेंज के आईजी राघवेंद्र सुवासा को प्रमोशन के बाद एडीजी ट्रेनिंग के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में भी फेरबदल किया गया है. IG विकास कुमार से एटीएस का प्रभार वापस लेकर उन्हें केवल एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है. एसीबी के डीआईजी थर्ड राजेश सिंह को आईजी एटीएस जयपुर नियुक्त किया गया है, जबकि अजय पाल लांबा को आईजी एससीआरबी से आईजी एसओजी जयपुर पद पर लगाया गया है।
जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक(IG) राजेश मीणा को महानिरीक्षक (होमगार्ड) बनाया गया है. आईपीएस एस. परिमला को पुलिस मुख्यालय में महानिरीक्षक (कार्मिक) पद से हटाकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में महानिरीक्षक पद पर लगाया गया है. ACB में उपमहानिरीक्षक राजेश सिंह को महानिरीक्षक (एटीएस) नियुक्त किया गया है.




