Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरRain in Rajasthan : प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश से...

Rain in Rajasthan : प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश से तापमान गिरा, ठंड से छूटी धूजणी

जयपुर। राजस्थान के कई इलाकों में बीते 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार यह क्रम अभी जारी रहने का अनुमान है।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश सवाई माधोपुर में 29 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी राज्य के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना रहा तथा वायुमंडल के निचले स्तरों मे पूर्वा हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी बनी हुई है। उपरोक्त तंत्र के असर से आज जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ इलाकों में अगले तीन-चार दिन बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को भी हल्की बारिश होने व 29 नवंबर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

आगामी दो-तीन दिन राज्य में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने व अधिकतम तापमान औसत से 4-8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने का अनुमान है।

राजधानी जयपुर में भी मंगलवार सुबह से ही फुहारों व हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। इससे तापमान में गिरावट आई है।

तापमान में आई गिरावट

इधर, ग्रामीण इलाकों में हीटर और सिगड़ी का प्रयोग शुरू हो चुका है। वहीं, बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट ने प्रदेश में सर्दी का दौर शुरू हो गया है। जयपुर में देर रात से चल रही बरसात से तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular