Rahul Gandhi On India US Trade Deal: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत दबाव में हैं, इसी के चलते उन्होंने अमेरिका में ट्रेड डील स्वीकार कर ली. उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री ने इस समझौते के माध्यम से देश को बेच दिया है और इस बात से डरे हुए हैं कि उनकी छवि खराब न हो जाए.’
प्रधानमंत्री मोदी भयंक दबाव में हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, ‘किसी न किसी कारण नरेन्द्र मोदी ने उस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया. मोदी जी पर भयंकर दबाव है. उनको इस बात का डर है कि उनकी छवि खराब हो सकती है जो हजारों करोड़ रुपये खर्च करके बनाई गई है. मुख्य बात यह है कि प्रधानमंत्री को ‘कंप्रोमाइज्ड’ किया गया है. किसने किया है, कैसे किया है यह हिंदुस्तान की जनता को सोचना है.’
#WATCH | Delhi | LoP, Lok Sabha, Rahul Gandhi says, "Modi ji is rattled. The (US-India) trade deal, which was stalled for the past few months, was signed by Narendra Modi last night. There is extreme pressure on him. Narendra Modi ji's image can get damaged. The main thing is… pic.twitter.com/0z6fLFGV0p
— ANI (@ANI) February 3, 2026
‘सिर्फ आपको नहीं, देश को बेच दिया है’
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘हिंदुस्तान के किसानों को यह समझना चाहिए कि इस समझौते में आपकी मेहनत और खून-पसीने को नरेन्द्र मोदी ने बेच दिया है क्योंकि वह कंप्रोमाइज्ड हैं. उन्होंने सिर्फ आपको नहीं, देश को बेच दिया है.’राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने नहीं दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp और Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई लताड़, कहा-‘ हम देश के निजता के अधिकार से खिलवाड़ नहीं करने देंगे’




