Sunday, April 5, 2026
HomePush Notificationराघव चड्ढा ने आप नेताओं के आरोपों पर दिया जवाब, बोले-'पंजाब मेरे...

राघव चड्ढा ने आप नेताओं के आरोपों पर दिया जवाब, बोले-‘पंजाब मेरे लिए सिर्फ चर्चा का विषय नहीं, यह मेरा घर, मेरी आत्मा’

Raghav Chadha ने संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाने के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि वे लगातार भूजल, भगत सिंह और अन्य मुद्दों पर बोलते रहे हैं। उन्होंने आलोचनाओं को जवाब देते हुए कहा कि यह सिर्फ “ट्रेलर” है, पूरी तस्वीर अभी बाकी है और पंजाब उनके लिए सबसे अहम है।

Raghav Chadha: पंजाब के मुद्दों को संसद में नहीं उठाने के आरोपों के बीच राघव चड्ढा ने पलटवार करते हुए अपनी बात रखी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा कर यह दिखाने की कोशिश की कि वह लगातार संसद में पंजाब से जुड़े अहम मुद्दे उठाते रहे हैं. वीडियो में राघव चड्ढा को पंजाब के विभिन्न मुद्दों-जैसे भूजल स्तर में गिरावट, भगत सिंह से जुड़े विषय और अन्य क्षेत्रीय चिंताओं-पर बोलते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी ही पार्टी आम आदमी पार्टी के भीतर उठ रही आलोचनाओं का जवाब दिया.

‘पिक्चर अभी बाकी है’

चड्ढा ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे उन साथियों के लिए, जिन्हें यह कहने के लिए वीडियो जारी करने पर मजबूर किया गया कि राघव चड्ढा ने संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए, यह एक छोटा-सा ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है.’ उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब उनके लिए सिर्फ एक चर्चा का विषय नहीं, बल्कि यह मेरा घर और कर्तव्य, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है.

पार्टी नेताओं ने राघव पर लगाए थे आरोप

आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने आरोप लगाया था कि राघव चड्ढा संसद में नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर नहीं होते और ज्यादा ध्यान अपने प्रचार-प्रसार पर देते हैं. इन आरोपों को खारिज करते हुए चड्ढा ने कहा कि वह संसद में हंगामा करने के लिए नहीं, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए जाते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका फोकस हमेशा सार्थक बहस और जनहित के विषयों पर रहता है.

पार्टी की आंतरिक कलह आई सामने

इस पूरे घटनाक्रम से पार्टी के भीतर मतभेद सामने आ गए हैं, लेकिन चड्ढा ने अपने बयान और वीडियो के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह पंजाब के मुद्दों को लेकर गंभीर हैं और लगातार उन्हें संसद में उठाते रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने अपने लापता पायलट को बचाया, ट्रंप ने बताया कैसे किया सर्च एंड रेस्क्यू ?


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular